शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा पुलिस जिला के पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल ने रविवार को कई थानों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें बगहा यातायात थाना, महिला, एससी एसटी थाना, साइबर एवं पटखौली थाना का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल ने इन सभी थानो का रनिंग रजिस्टर एवं ओडी पंजी, मालखाना का रख-रखाव, लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन तथा विधि-व्यवस्था संधारण हेतु उपस्थित थानाध्यक्ष महिला, एससी एसटी , यातायात, साईबर एवं पटखौली थाना तथा अन्य पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। एसपी ने थानों में लंबित मामलों को लेकर थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिया कि लंबित मामलों की जांच कर जल्द से जल्द निष्पादन करें और कार्यालय में इसकी सूचना दें। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार देवेंद्र भी मौजूद थे।






