Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वंदे मातरम गीत के 150 साल पूर्ण होने पर एसएसबी 21वीं वाहिनी...

वंदे मातरम गीत के 150 साल पूर्ण होने पर एसएसबी 21वीं वाहिनी ने विद्यालय के प्रांगण में सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया

0
72

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

एसएसबी 21वीं वाहिनी बगहा द्वारा द्वितीय कमान अधिकारी सुरेश शर्मा कार्यवाहक कमांडेंट के दूरदर्शी नेतृत्व से वंदे मातरम् गीत के 150 साल पूर्ण होने पर 21 वाहिनी बगहा से बाइक रैली वाल्मीकि नगर तक आयोजित किया गया साथ नदी घाटी योजना उच्च विद्यालय के प्रांगण में सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया l

जिसमें नदी घाटी योजना उच्च विद्यालय की टीम विजयी हुई। साथ साथ जनमानस एवम् पशुओं की चिकित्सा हेतु मानव चिकित्सा शिविर एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया lइस कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी सुरेश शर्मा, विशाल कुमार उप कमांडेंट 21 वीं वाहिनी व अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति इस कार्यक्रम का मान बढ़ाया l

इस कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र में वंदे मातरम्’ गीत सभी जनमानस में जागरूक करना कि केवल एक कविता या गीत नहीं है, बल्कि यह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का वैचारिक और भावनात्मक आधार था। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत भारतीय मानस में देशभक्ति जगाने के लिए लिखा गया था।

यह गीत में भारत की प्राकृतिक सुंदरता (सुजलाम्, सुफलाम्, मलयजशीतलाम्) का वर्णन करके भारतीयों को अपनी समृद्ध विरासत और प्राकृतिक संपदा पर गर्व करना सिखाया गया, ताकि वे गुलामी की मानसिकता से बाहर निकल सकें।

इस शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित रहे
विशाल कुमार उप कमांडेंट, रमेश महतो मुखिया प्रतिनिधि संतपुर सोहरिया, रंजीत कुमार ,विनय कुशवाहा, विजय झा, सत्येंद्र कुमार, सुमन देवी ,
अभिषेक, अमर नाथ सिंह निदेशक सेंट जेवियर्स स्कूल एवं समस्त गणमान्य व्यक्ति एवं मीडिया बंधु उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!