Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास महिला की हत्या कर शव जलाने का मामला, परिवार फरार घटना की...

महिला की हत्या कर शव जलाने का मामला, परिवार फरार घटना की जांच में पुलिस

0
35

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


बगहा। जिला अंतर्गत सेमरा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। डायल-112 पर सूचना मिली कि नवका टोला परसा निवासी मन्दु यादव की बहन की हत्या कर शव को नष्ट कर दिया गया है।
सूचना के अनुसार मृतका अर्चना देवी तथा उनके पति चन्द्रशेखर यादव के परिवार के अन्य सदस्य घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही सेमरा थानाध्यक्ष एवं डायल-112 की टीम तत्काल चन्द्रशेखर यादव के घर पहुँची, जहाँ निरीक्षण के दौरान घर पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं मिला।
जांच के क्रम में घर से लगभग 500 मीटर दूर एक खेत से धुआँ उठता दिखाई दिया। पुलिस टीम जब वहाँ पहुँची तो एक शव बरामद हुआ, जो लगभग पूरी तरह जला हुआ था। घटनास्थल पर उस समय कोई अन्य व्यक्ति उपस्थित नहीं था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए सेमरा थानाध्यक्ष ने वरीय पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल सूचना दी। मौके पर पहुँचे वरीय अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार मामले की गहन जांच की जा रही है तथा दोषियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक, बगहा द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामनगर एवं थानाध्यक्ष सेमरा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
घटना के बाद से क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!