Saturday, March 7, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 65वीं वाहिनी एसएसबी बेतिया ने ‘वंदे मातरम’ कार्यक्रम के तहत लगाया मानव...

65वीं वाहिनी एसएसबी बेतिया ने ‘वंदे मातरम’ कार्यक्रम के तहत लगाया मानव व पशु चिकित्सा शिविर, खेल से युवाओं को मिला प्रोत्साहन

0
36

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


बगहा, 65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बेतिया द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर एक विशेष जनकल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन कमांडेंट श्री नंदन सिंह मेहरा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत गांव मटेरिया में नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर एवं नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में चिकित्सकों द्वारा स्थानीय जरूरतमंद नागरिकों की स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया। वहीं पशु चिकित्सा शिविर में पशुपालकों के पशुओं की जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।
इसी क्रम में युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। रोमांचक मुकाबले में बनकटवा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।

विजेता टीम को द्वितीय कमान अधिकारी द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में श्री कोजा राम लोमरोर, द्वितीय कमान अधिकारी, 65वीं वाहिनी एसएसबी,
डॉ. रिचा (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गुनाहा),
डॉ. पंकज (पशु चिकित्सा अधिकारी, बखरी बाजार), पूनम कुमारी (जिला परिषद सदस्य) सहित अन्य सम्मानित अतिथिगण उपस्थित रहे।


इसके अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, युवा खिलाड़ी एवं क्षेत्रवासी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस आयोजन के माध्यम से एसएसबी ने सामाजिक सरोकार, स्वास्थ्य सेवा और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का सशक्त संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!