Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सीवान में पटाखा बनाते समय धमाका, एक की मौत, मकान ध्वस्त

सीवान में पटाखा बनाते समय धमाका, एक की मौत, मकान ध्वस्त

0
42

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


सीवान से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बडरम गांव में पटाखा बनाने के दौरान जोरदार धमाका हुआ है। इस विस्फोट में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जिस मकान में धमाका हुआ वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव में अवैध रूप से पटाखा अथवा विस्फोटक सामग्री तैयार की जा रही थी।

इसी दौरान अचानक तेज धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दहशत का माहौल बन गया। आसपास के कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है।घटना की सूचना मिलते ही हुसैनगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। मलबा हटाकर विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

गौरतलब है कि आज ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीवान जिले के दौरे पर हैं, ऐसे में इस घटना ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस अवैध विस्फोटक कारोबार के एंगल से भी मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!