Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास दोन में निलयम जन सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट ने जरूरतमंदों के बीच किया...

दोन में निलयम जन सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

0
214

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत रामनगर प्रखंड के अवरहीया एवं खैरहनी दोन में 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल एसएसबी के कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा से एसएसबी टीम के साथ एक महत्वपूर्ण मुलाकात हुई। इस अवसर पर निलयम जन सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रबंध निदेशक सुनील सिंह के साथ विजय कुमार शर्मा, पंचानन सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, अमर राय एवं बिपिन सिंह उपस्थित रहे।


मुलाकात के दौरान कमांडेंट श्री मेहरा ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली तथा क्षेत्र में मानव सेवा एवं सामाजिक उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दूरस्थ एवं वनवासी क्षेत्रों में सामाजिक संगठनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो प्रशासनिक प्रयासों को मजबूती प्रदान करती है।


इसी क्रम में खैरहनी दोन में जनसंपर्क के दौरान बाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र के जदयू सांसद सुनील कुमार से भी मुलाकात हुई। जहां सांसद श्री कुशवाहा ने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए हर्ष व्यक्त किया तथा क्षेत्र की जमीनी समस्याओं के समाधान हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।


गौरतलब है कि खैरहनी दोन क्षेत्र जंगल के बीचोंबीच स्थित है, जहां आज भी ग्रामीणों को बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, आवास सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव झेलना पड़ रहा है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में क्षेत्रवासियों ने समस्याओं से आक्रोशित होकर मतदान का बहिष्कार भी किया था।


ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ अब तक उन तक नहीं पहुंच पाया है, जिसके कारण सैकड़ों बुजुर्ग आज भी वृद्धावस्था पेंशन जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं।

इन हालात को देखते हुए निलयम जन सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से सैकड़ों असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया, जिससे कड़ाके की ठंड में उन्हें राहत मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!