Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा में किसान महोत्सव का भव्य आयोजन, आधुनिक कृषि तकनीक से रूबरू...

बगहा में किसान महोत्सव का भव्य आयोजन, आधुनिक कृषि तकनीक से रूबरू हुए किसान

0
95

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

पश्चिमी चंपारण। जिले के बगहा क्षेत्र में किसानों को आधुनिक तकनीक और उन्नत कृषि यंत्रों से जोड़ने के उद्देश्य से शिवा एग्रो परिवार की ओर से ‘किसान महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने उस समय विशेष गरिमा प्राप्त की जब Escorts Kubota एवं Farmtrac कंपनी के शीर्ष अधिकारी बगहा की पावन धरती पर पहुंचे। उनके आगमन से पूरे क्षेत्र में कृषि नवाचार और तकनीकी उन्नयन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान शिवा एग्रो परिवार की ओर से कंपनी के जोनल मैनेजर राजेन्द्र लौन्धे एवं रिजनल मैनेजर विनोद यादव का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। अतिथियों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच से अतिथियों ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कुबोटा की जापानी तकनीक और फार्मट्रैक की दमदार शक्ति आज भारतीय किसानों की पहली पसंद बन चुकी है। उन्होंने बताया कि आधुनिक ट्रैक्टर और कृषि यंत्र न केवल मेहनत को कम करते हैं, बल्कि खेती की लागत घटाकर किसानों की आय बढ़ाने में भी सहायक साबित हो रहे हैं।

किसान महोत्सव के दौरान किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन और मुनाफा देने वाली आधुनिक खेती के तरीकों की जानकारी दी गई। नई तकनीक, उन्नत मशीनों और बेहतर सर्विस सिस्टम पर विस्तार से चर्चा की गई, जिससे किसान समय पर कृषि कार्य पूरा कर बेहतर परिणाम हासिल कर सकें। शिवा एग्रो परिवार के सदस्यों ने किसानों को भरोसा दिलाया कि बगहा क्षेत्र के किसानों को समय पर बेहतर सर्विस, स्पेयर पार्ट्स और अत्याधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

जोनल और रिजनल मैनेजर के आगमन से किसानों के साथ-साथ स्थानीय वितरकों में भी नया उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में किसान नेता ओमप्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। किसानों ने ऐसे आयोजनों को खेती के लिए लाभकारी बताते हुए भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!