बाल्मीकि नगर से नन्दलाल पटेल की रिपोर्ट
माघ मौनी अमावस्या मेले को बीते तीन दिन हो चुके हैं, लेकिन मेले की रौनक कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक मेले में पहुंच रहे हैं, जिससे मेला क्षेत्र गुलजार बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि मौनी स्नान के अवसर पर गोल चौक एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में मेले की दुकानें सजी हैं।

वहीं बच्चों और युवाओं को आकर्षित करने के लिए झूला, म्यूजिकल झूला, ड्रैगन राइड, जंपिंग बैग, काठ के गोल-गोल चक्कर लगाते घोड़े जैसे मनोरंजन के साधन मेले की रौनक को और बढ़ा रहे हैं। इसके अलावा मेला परिसर में लजीज पकवानों की दुकानों पर भी लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है, जो मेले को परवान चढ़ा रही है।

मौनी स्नान के बाद स्थानीय लोगों के साथ-साथ नेपाल एवं आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालु और पर्यटक भी मेले का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। आयोजकों के अनुसार यह मेला बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा तक इसी तरह अपनी रौनक बनाए रखेगा।






