Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास थाना क्षेत्र में अमन चैन शांति सुरक्षा कायम रहे मेरी पहली प्राथमिकता।

थाना क्षेत्र में अमन चैन शांति सुरक्षा कायम रहे मेरी पहली प्राथमिकता।

0
23


माफिया दलाल और बिचौलियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर।


फरियादियों को मिलेगी कानून संवत न्याय।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


थानाध्यक्ष मझौलिया के पद पर अमर कुमार ने मंगलवार को पदभार संभाला। पदभार संभालने के बाद नए थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने थाना में पदस्थापित सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों से रूबरू होते हुए कहा कि थाना क्षेत्र में अमन चैन सुरक्षा शांति कायम रहे इसके लिए सभी पुलिस अधिकारी और कर्मी सदैव प्रयत्नशील रहे।
मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि माफिया दलाल बिचोलियों पर पैनी नजर रखी जाएगी।

शराब बंदी कानून तोड़ने वाले के साथ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
थाना में आए फरियादियों को कानून संवत न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने जनता से अपील किया कि किसी भी कीमत पर कानून को अपने हाथ में ना ले। पुलिस प्रशासन शांति और सौहार्द बनाए रखने वालों के साथ खड़ी रहेगी। बताते चले की नए थाना अध्यक्ष अमर कुमार 2009 बैच के पुलिस अधिकारी है। इसके पूर्व शास्त्री नगर थाना पटना में पदस्थापित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!