Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सरस्वती पूजा व मदार मेला को लेकर थाना परिसर में शांति समिति...

सरस्वती पूजा व मदार मेला को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न

0
37

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

पर्यटन नगरी वाल्मीकि नगर के थाना परिसर में आगामी वाल्मीकि नगर व आसपास मे लगने वाले उर्स की तैयारियां पुलिस प्रशासन ने शुरू कर दी है। बतादे की गणतंत्र दिवस,बसंत पंचमी सरस्वती पूजा और इंडो नेपाल सीमा स्थित मदार बाबा उर्स की तैयारियों मे वाल्मीकिनगर पुलिस जुट गई है। थानाध्यक्ष मुकेश चन्द्र कुमर ने बताया की आगामी थोड़े थोड़े दिनों के अंतराल पर सरस्वती पूजा, गणतंत्र दिवस और मदरिया उर्स जैसे आयोजन होने वाले है।

इसी के मधेनज़र थाना परिसर मे स्थानीय गण्यमान लोगों के साथ विधि व्यवस्था को लेकर शांति समिति की बैठक की गई है। सभी आगामी आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो इसके लिए सभी लोगो के सहयोग की जरूरत है। इस बैठक मे सरपंच मैनुद्दीन अंसारी,उपेंद्र सिंह,जहांगीर आलम,आशीष पांडे,संतोष रौनियार,मुन्ना कुशवाहा,अंकित कुमार गुप्ता,जितेंद्र यादव सहित कई अन्य लोग शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!