Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी और प्रभारी थाना अध्यक्ष ने लगाया जनता दरबार।

प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी और प्रभारी थाना अध्यक्ष ने लगाया जनता दरबार।

0
46


जनता दरबार में फरियादियों ने लगाई अपनी फरियाद। विभागीय निर्देशानुसार हुआ जनता दरबार का शुभारंभ।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


विभागीय निर्देशानुसार सोमवार और शुक्रवार से प्रखंड के आला अधिकारियों द्वारा लगाए जाने वाले जनता दरबार का शुभारंभ सोमवार से हुआ। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार ने प्रखंड सभागार में जनता दरबार लगाया। जिसमें राशन कार्ड वृद्धा पेंशन आवास योजना आधार कार्ड संबंधी फरियादियों ने अपनी अपनी फरियाद लिखित रूप से दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने फरियादियों की फरियाद को संबंधित अधिकारी और कर्मचारी को निर्देश देते हुए त्वरित निष्पादन का आदेश दिया।
इधर अंचलाधिकारी राजीव रंजन ने अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया। जिसमें एक दर्जन से अधिक फरियादियों ने अपना फरियाद प्रस्तुत किया।

अंचल अधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि इसमें भू विवाद दाखिल खारिज अतिक्रमण एलपीसी प्रमाण पत्र संबंधी मामले आए हुए थे। जिनको जांच कर निष्पादन करने का निर्देश कर्मचारियों को दिया गया।
वहीं थाना परिसर में प्रभारी थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने भी विभागीय निर्देशानुसार जनता दरबार लगाया जिसमें एक दर्जन से अधिक मारपीट भू विवाद पारिवारिक विवाद आदि संबंधी आवेदन प्राप्त हुए जिनको जांच कर उचित कानूनी प्रक्रिया करने का निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!