अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
अध्यात्म की दुनिया के मसीहा बखरिया गावं निवासी हरिद्वार स्थित जूना अखाड़ा के महा मंडलेश्वरअनंत श्री विभूषित मानस परम हंस बालयोगी स्वामी अर्जुन पूरी जी (91) वर्ष का स्वर्गवास शनिबार की देर रात दिल्ली के गुड़गावं मेदांता अस्पताल में हृदय गति रुकने से हो गयी।रविबार को उनके पार्थिव शरीर को हरिद्वार में भक्तों के दर्शनार्थ रखा गया था।सोमबार की सुबह उनके पार्थिव शरीर को विधिवत भुसमाधि दी जायेगी। जानकारी उनके अंतरंग शिष्य लालसरैया निवासी ब्रजकिशोर पांडेय उर्फ गुड्डू बाबा ने दी।बताते चले कि बालयोगी बाबा ने बखरिया में शिव शक्ति महायज्ञ का वर्ष 2011 और 2014 में आयोजन किया था।इनकी मौत से चम्पारण में शोक की लहर है।पूर्व विद्यायक प्रकाश राय ने इनके निधन को चम्पारण के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।बेतिया सगौली मझौलिया तथा बखरिया से उनके स्वजन मणिशंकर पांडेय के साथ सैकड़ो लोग अंतिम दर्शन को हरिद्वार गये है।






