वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
माघ मौनी अमावस्या पवित्र स्नान के अवसर पर लगने वाले मेले मे विधि व्यवस्था के मधेनज़र एसएसबी और पुलिस प्रशासन के जवानो ने थानाध्यक्ष मुकेश चन्द्र कुमर के नेतृत्व मे जॉइंट पेट्रोलिंग किया है। थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमर ने बताया की एसएसबी और पुलिस का ज्वाइंट फ्लैग मार्च किया गया है ताकि विधि व्यवस्था कायम रखा जा सके। गंडक बराज जीरो आरडी से तीन आरडी पूल चौक, टंकी बाजार, गोल चौक समेत त्रिवेणी स्नान घाट समेत सभी भीड़ भाड़ वाले जगहो पर ज्वाइंट फ्लैग मार्च किया गया है।

गत वर्ष मेले के दौरान अप्रत्याशित श्रधालुओ की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इसी बात को ध्यान मे रखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। अमूमन सभी चौक चौराहों पर पुलिस के जवानो को लगाया गया है। वहीं कई स्थानों पर भीड़ को कंट्रोल करने के लिए बेरियर लगाए गए है,तो दो एक रास्तो को वन वे किया गया है। सड़को पर किसी भी तरह के दुकान नहीं लगाने दिया गया है और पूरी तरह से सड़क खाली रखा गया है। ताकि स्नान के दौरान श्रधालुओ को की परेशानी उठाना ही पड़े।






