Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास भीतहा पुलिस की रात्रिकालीन छापेमारी, दो वारंटी गिरफ्तार

भीतहा पुलिस की रात्रिकालीन छापेमारी, दो वारंटी गिरफ्तार

0
51

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


भीतहा (पश्चिम चंपारण)। दिनांक 17.01.2026 की रात्रि में भीतहा थाना पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान दो वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान धर्मेंद्र चौधरी, पिता–देवनारायण चौधरी एवं नगीना खरवार, पिता–रामकिशुन खरवार, दोनों निवासी ग्राम पुरवारी मच्छहा, थाना भीतहा, जिला पश्चिम चंपारण के रूप में की गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे और न्यायालय द्वारा इनके विरुद्ध वारंट निर्गत था।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई रात्रिकालीन कार्रवाई में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को उनके घर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों वारंटियों को बेतिया न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस पदाधिकारी थाना अध्यक्ष अभिलाष कुमार ने बताया कि फरार वारंटियों के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा, ताकि कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!