मरीजों की सेवा ईश्वर सेवा के समान।
निर्मल ज्योति सेवा संस्थान के माध्यम से महिलाओं का होगा निशुल्क इलाज।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
शनिवार को निर्मल ज्योति सेवा संस्थान के तहत संचालित लाइफ लाइन हॉस्पिटल का उद्घाटन वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष हरि लाल यादव तथा वरिष्ठ कांग्रेसी ब्रह्मानंद पांडे ने संयुक्त रूप से किया।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में महिला चिकित्सकों की अति आवश्यकता है। महिला मरीजों में बहुत सी ऐसी बीमारियां होती है जिनको पुरुष चिकित्सक से दिखाने में शर्माती है। इसलिए लाइफ लाइन हॉस्पिटल का खुलना मझौलिया के लिए काफी हर्ष का विषय होना चाहिए।
निर्मल ज्योति सेवा संस्थान ट्रस्ट के द्वारा संचालित लाइफ लाइन हॉस्पिटल की निदेशक प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शिखा चक्रवर्ती ने बताया कि हमारे यहां स्त्री रोग संबंधी सभी बीमारियों का इलाज किया जाएगा।

अन्य जगहों की तुलना में आधुनिकतम तकनीक आधारित उपकरणों से बहुत कम खर्च पर सर्जरी भी किया जाएगा। डॉ शिखा चक्रवर्ती ने बताया कि मरीजों की सेवा ईश्वर सेवा के समान होता है। हमारे यहां गरीब असहाय लाचार महिलाओं का निशुल्क इलाज किया जाएगा।
प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष हरि लाल यादव और वरिष्ठ कांग्रेसी ब्रह्मानंद पांडे ने कहा कि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शिखा चक्रवर्ती के लाइफ लाइन हॉस्पिटल खुलने से मरीजों विशेष कर महिला मरीजों को काफी फायदा होगा। इस तरह का अस्पताल खुलना मझौलिया के लिए लाभदायक साबित होगा। महिला मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा।
बताते चले की अजय वीडियो ग्राफी एंड स्टूडियो के संचालक अजय कुमार के मकान में लाइफलाइन हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया है।
इस अवसर पर जवाहर प्रसाद राजेश कुमार कलाम अंसारी शिवपूजन पटेल लाल बाबू शर्मा कन्हैया शर्मा राहुल कुमार संजय पासवान जफर इमाम शंभू ठाकुर रंजीत कुमार आदि उपस्थित थे।






