विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक जवाहर यादव को उनके गृहनगर के नजदीक के जनपद दरभंगा के लिए स्थानांतरित होने पर प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में साथी शिक्षक कर्मचारीयों ने भावपूर्ण विदाई दी।

इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि- आदर्श शिक्षक जवाहर यादव जी ने मेरे कालेज में 10/06/2010 को प्रथम योगदान किये।

लगभग डेढ़ दशक तक अपने मेहनत और लगन से काफी लोकप्रियता हासिल किया है। विज्ञान विषय के विद्वान शिक्षक को विदा करते हुए, सभी शिक्षक कर्मचारी और छात्र -छात्राएं काफी भावुक दिखे। इस अवसर पर पंडित विपिन बिहारी तिवारी आचार्य नीरज त्रिपाठी राजेश रमण कुमार सिंह सहित सैकड़ों अभिभावक , शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।






