अब सोलर सिस्टम से जगमग होगा बिहार।
बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी समृद्धि यात्रा का शुभारंभ बिटिया के ऐतिहासिक रमना के मैदान से शुभारंभ करते हुए कहा कि पहले बिहार में जंगल राज्य था आज विकसित राज्य बनने के साथ-साथ शिक्षा स्वास्थ्य सड़क बिजली सुरक्षा सांप्रदायिक सौहार्द के क्षेत्र में सर्वोच्च शिखर पर पहुंचता जा रहा है। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री साइकिल योजना मुख्यमंत्री पोशाक योजना मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण योजना आदि के माध्यम से बिहार को विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि निशुल्क बिजली देने के बाद अब सरकार की योजना है की सोलर सिस्टम से बिहार को जगमग किया जाए।

उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों की तुलना में बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या अधिक है। मखाना उत्पादन मछली पालन देयरी के क्षेत्र में और विकसित योजनाएं बनाई जाएगी। स्वास्थ्य क्षेत्र में और अधिक विकसित करने के लिए जिला और प्रखंड क्षेत्र में विशिष्ट अस्पताल बनाए जाएंगे। निजी अस्पतालों के संचालक पर कड़ाई से रोक लगाई जाएगी। सड़क निर्माण में और तेजी लाई जाएगी। खिलाड़ियों को खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर नौकरी प्रदान की जाएगी। बिहार वासियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बिहार के सभी जिलों और प्रखंडों को हाईटेक बनाया जाएगा नागरिक सुविधाओं में वृद्धि की जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार को विकसित बनाने में केंद्र की सरकार का सराहनीय सहयोग मिल रहा है। अगले 5 वर्षों में बिहार को देश के अन्य विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा कर दिया जाएगा।

उन्होंने उपस्थित जन समुदाय से जोरदार शब्दों में कहा कि हम लोग बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जा रही है। युवाओं के खेल प्रतिभा को विकसित करने के लिए खेल मैदान का निर्माण कराया गया है। सड़कों को तेजी से विकसित किया जा रहा है। पर्यटन विभाग में सुविधा का विशेष ख्याल रखा जा रहा है ताकि बिहार में पर्यटन विभाग काफी तेजी से विकसित हो। उन्होंने बताया कि गन्ना मूल्य में वृद्धि की गई है। किसानों को उन्नत तकनीक पर आधारित कृषि संबंधी जानकारी दी जा रही है। बिहार के जिलों में डिग्री कॉलेज खोला जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। पड़ोसी राज्यों से मिलने वाली सड़कों का उच्च तकनीक आधार पर निर्माण कराया जा रहा है। आज बिहार में चारों तरफ शांति और भय मुक्त वातावरण है। बिहार में बंद पड़े चीनी मिलों को चालू करने का योजना बना ली गई है।

बिहार के 315 पंचायत में सुधा डेयरी केंद्र खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सबका सम्मान सबका विकास और और सबका विश्वास की योजना पर अमल करती है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे बाल्मीकि नगर सांसद सुनील कुमार बेतिया सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा सम्राट चौधरी पूर्व मंत्री रेणु देवी संजय पांडे ए अभिषेक रंजन नारायण प्रसाद राम सिंह नंदकिशोर राम अशफाक अहमद साहित्य एनडीए गठबंधन के नेता उपस्थित थे। जदयू के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री सह विधायक रेणु देवी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बताते चले कि इस दौरान सभा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत कड़ी रखी गई थी तथा पत्रकारों से उनकी लेखनी यानी कलम तक रखवा दिया गया था।






