Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास Nh 531 पर बंद पुल को तत्काल खोला जाए – माले

Nh 531 पर बंद पुल को तत्काल खोला जाए – माले

0
55

बिहार के सिवान से पंकज सिंह की रिपोर्ट

आज दिनांक 6 जनवरी को भाकपा माले और अखिल भारतीय किसान सभा के माध्यम से दारौंदा के जलेबिया गली से मार्च निकाल कर अंचलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए इंकलाबी नौजवान के जिला सचिव व माले नेता जयशंकर पंडित ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर दलित गरीबों की बस्तियाँ मिटाने का खेल सरकार कर रही है। यह अमानवीय ही नहीं गैर कानूनी भी है। राज्य की तकरीबन 30 फीसदी आबादी जहाँ दशकों से बसे हैं,
गरीबों का वोट लेकर सरकार गरीबों के साथ विश्वासघात कर रही है।
कोर्ट में गरीबों का पक्ष सुने बिना एकतरफा फैसला सुनाया जा रहा है।
इस हमले के बीच केंद्र सरकार ने गरीबों का संवैधानिक अधिकार मनरेगा को छीन लिया है और ग्रामजी कानून का झुंझुना थमा दिया है। केंद्र सरकार ने अपने संवैधानिक दायित्व से किनारा कर लिया है। राज्य सरकार अगर पूरे खर्च का 40 फीसदी देगी तब लोगों को काम मिलेगा अन्यथा नहीं।
मज़दूरी बढ़ाने की मांग पर चुप्पी साध ली गयी है। कम मज़दूरी और मजदूरी भुगतान में विलंब के चलते मनरेगा कमजोर हुआ था लेकिन इस केंद्रीय प्रश्न को हल करने के बदले उस कानून की ही ह्त्या कर दी गयी जिसने कोरोना काल में बड़ा संबल दिया था।


सरकार की नज़र में दलित, आदिवासी, मजदूर और महिलाएं लाभार्थी भर हैं। उनके कोई अधिकार नहीं। सरकार मुट्ठीभर अनाज देगी और वोट के समय वोट लेने के लिए कुछ पैसे! हमारे वोट से सरकार बनती है लेकिन हमारे कोई अधिकार नहीं!
NH 531 आईओसी पेट्रोल पंप के सामने कुछ दबंग के द्वारा जबरदस्ती पुल को बंद कर दिया है। और गांव के लोगों जब खोलने जाते है तो दारौंदा विधायक कहते है कि नहीं खुलेगा ।
उसको हर हाल में माले खुलवा कर रहेगा।
वहीं झोर की सफाई कराया जाएगा। वहीं अंचलाधिकारी ने कहा कि वह पुल NH का जमीन है हम उसको नहीं कुछ कर सकते है हमने इसको लेकर NHI को खोलने को लेकर पत्र लिख चुके है।झोर की सफाई को लेकर मत्स्य विभाग के अंतर्गत आता है इसको लेकर भी हम चींटी लिख देंगे। इस सभा की अध्यक्षता भाकपा माले प्रखंड सचिव उपेंद्र प्रसाद ने अध्यक्षता किया संचालन किसान सभा के प्रखंड अध्यक्ष रामायण यादव ने किया।
इस सभा में अरविंद प्रसाद, पंकज यादव, राम दिनेश राम, हामिद अंसारी, दिनेश राम, बृजवासनी सिंह, परमेश्वर साह, विनोद शर्मा अमित पंडित, सूरज राम सतदेव शर्मा, रामा जी यादव सहित तमाम लोग उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!