शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा खादी ग्राम उद्योग प्रदर्शनी बगहा अनुमंडल मैदान में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक लगा था। जिसका गुरुवार के दिन अंतिम दिन था। अंतिम दिन खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में लोगों की भीड़ देखने को मिली। इस प्रदर्शनी में खादी के कपड़े हाथ से बने फर्नीचर, शाल कंबल, आयुर्वेदिक दवा, ड्राई फ्रूट्स आदि की अच्छी प्रदर्शनी लगी थी। जिसे देखने के लिए गुरुवार को आखिरी दिन लोगों की भीड़ रही। लोगों ने खादी के कपड़ों को खासा तवज्जो दिया। इस मेले में दूर-दूर से आए खादी के दुकानदारों ने भाग लिया। जिसमें हाथ से बने अचार, च्यवनप्राश और आयुर्वेदिक दवा, आदि सामने प्रदर्शनी में देखने को मिली। लोगों ने इसका काफी लुत्फ उठाया इस प्रदर्शनी में एंट्री फ्री थी। बगहा नगर वासियों का कहना है इस तरह के प्रदर्शनी बगहा में लगनी चाहिए। जिससे लोगों का अपने मेक इन इंडिया के बने सामानों की बिक्री हो सकेगी और इससे लघु उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।






