Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास एसएसबी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती क्षेत्र के बेरोजगार व...

एसएसबी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती क्षेत्र के बेरोजगार व जरूरतमंद युवाओं एवं युवतियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

0
16

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

एसएसबी 21वीं वाहिनी बगहा द्वारा कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत के दूरदर्शी नेतृत्व से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती क्षेत्र के बेरोजगार व ज़रूरतमंद युवाओं एवं युवतियों हेतु बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, हाउस वायरिंग इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण, कुकिंग प्रशिक्षण, मोटर चालक प्रशिक्षण, सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन के साथ साथ जनमानस एवम् पशुओं की चिकित्सा हेतु मानव चिकित्सा शिविर एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन नदी घाटी योजना विद्यालय पर किया गया l
इस कार्यक्रम में सतीश चंद्र दुबे कोयला एवं खान राज्यमंत्री भारत सरकार मुख्य अतिथि, सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा विधायक वाल्मीकिनगर, अचिंत्य लल्ला अध्यक्ष BJP, कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत व अन्य गणमान्य व्यक्तियों के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का मान बढ़ाया साथ ही प्रशिक्षण समापन पर प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया l


इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र, के जीवंत गांव गनौली , संतपुर, सोहरिया लक्ष्मीपुर, वाल्मिकीनगर, रमपुरवा, चम्पापुर, दरुआबारी, नौरंगिया दोन, गर्दी दोन, लक्ष्मीपुर, बालगंगवा, परसौनी, अन्य आस पास अन्य क्षेत्र के 150 से अधिक बेरोजगार युवाओं एवं युवतियों को प्रशिक्षण कराया गया जिनको प्रशिक्षण स्थान , वाल्मीकिनगर, गनौली, नौरंगिया दोन, एवं अन्य स्थानों पर प्रशिक्षण दिया गया l जिससे सशस्त्र बलों में सीमा क्षेत्र के स्थानीय युवा एवं युवतियों को रोजगार और कौशल विकास में मदद मिल सके l
इस शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले विशिष्ठ व्यक्तियों में
सुरेश शर्मा द्वितीय कमान अधिकारी 21 वाहिनी , भूषण चंद्र रॉय उप कमांडेंट, कुमार देवेंद्र SDPD बगहा,
संदीप सिंह सहायक कमांडेंट, अवधेश कुमार सहायक कमांडेंट, रश्मि रंजन उपसभापति बगहा
,पन्ने लाल शाह मुखिया वाल्मीकि नगर
, अमर नाथ सिंह निदेशक सेंट जेवियर्स स्कूल ,आकाश कुमार फाउंडेशन टीम बगहा
एवं समस्त गणमान्य व्यक्ति एवं मीडिया बंधु उपस्थित रहे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!