Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास विजयीपुर–भोरे मुख्य सड़क पर ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार, दो...

विजयीपुर–भोरे मुख्य सड़क पर ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार, दो युवकों की दर्दनाक मौत

0
29


विजयीपुर/गोपालगंज से शंकर जी की रिपोर्ट


विजयीपुर–भोरे मुख्य सड़क पर शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। रानीपुर गांव के समीप रावता पुल पर बालू लदे ट्रक/ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बालू लदा ट्रक रावता पुल पर चढ़ रहा था, तभी सामने से आ रही बाइक अचानक अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे जा घुसी। टक्कर इतनी भयावह थी कि ट्रक रुकते-रुकते दोनों युवकों की जान चली गई। हादसे के बाद सड़क पर क्षत-विक्षत शव और मलबा बिखर गया,
घटना की सूचना मिलते ही विजयीपुर और भोरे थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।

घटनास्थल दोनों थाना क्षेत्रों की सीमा पर होने के कारण कुछ देर तक सीमांकन को लेकर स्थिति स्पष्ट करने में समय लगा। बाद में पुलिस ने शवों को पिकअप वाहन पर लदवाकर कब्जे में लिया। हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर बड़हरा मोड़ के पास सुरक्षित खड़ा करा दिया गया है।
खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक मेहरौना के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दुर्घटनाग्रस्त बाइक का नंबर UP52 BZ 1204 है, जबकि ट्रक भी उत्तर प्रदेश नंबर का बताया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!