वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
नवोदित कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा के एक दिवसीय वाल्मीकिनगर दौर के दौरान स्थानीय अतिरिक्त स्वास्थ केंद्र का औचक निरीक्षण के बाद स्वास्थ विभाग मे हड़कम्प मच गया है। प्रभारी डॉक्टर राजेश सिंह वाल्मीकिनगर एपीएचसी पहुंचकर मामले को संज्ञान मे लेते हुए मामले की जानकारी ली है। वहीं पत्रकारों से बात करते हुए प्रभारी ने बताया की विधायक ने निरीक्षण कर कुछ अनियमितता पाई है जिसकी जानकारी मिली है,अनुपस्थित डॉक्टरों से स्पष्टीकरण मांगा गया है, किन परिस्थितियों मे वे अनुपस्थित पाए गए है। एक स्वास्थकर्मी वीरेंद्र पटेल द्वारा अवकाश मे रहते हुए हाजरी बनाया गया है जिसका जांचोप्रांत स्पष्टीकरण माना गया है। भवन की जर्जर स्थित का मामला विभागीय है जिसमे हम कुछ नही कर सकते हैं, नये भवन की बाद प्रोसेस मे है भवन मिलते ही वहीं शिफ्ट कर लिया जाएगा। वहीं टेक्नेशियन चंद्र देव ठाकुर को मेरे द्वारा बार बार आदेशित किया गया है की वह उपलब्ध कराए गए कमरे मे जांच मशीन सीबीएसी सेटअप लगाकर कार्य करे लेकिन बार बार कहने के बावजूद वह ऐसा नहीं कर रहे है और काम से नदारत रहते हैं।






