Thursday, March 5, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास धनहा थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 लीटर शराब व...

धनहा थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 लीटर शराब व मोटरसाइकिल जब्त, एक गिरफ्तार

0
19

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


पुलिस जिला बगहा अंतर्गत धनहा थाना की पुलिस टीम द्वारा संध्या गश्ती के दौरान वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी, जब एक संदिग्ध मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में कुल 18 लीटर शराब जब्त की गई, जिसमें 9 लीटर बंटी-बबली देशी शराब, 8 लीटर किंगफिशर बीयर तथा 440 एमएल की 1 लीटर विदेशी रम शामिल है। मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। इस संबंध में एक अभियुक्त को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
धनहा थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त शराब एवं मोटरसाइकिल के आधार पर संबंधित धाराओं में कांड दर्ज कर लिया गया है तथा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन-किन स्थानों पर सप्लाई किया जाना था।
पुलिस जिला बगहा द्वारा लगातार चलाए जा रहे वाहन चेकिंग एवं गश्ती अभियान से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!