Friday, March 13, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास गुप्त सूचना पर कार्रवाई, 9 लीटर देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर कार्रवाई, 9 लीटर देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

0
37

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


गुप्त सूचना के आधार पर भीतहा थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 पीस बंटी-बबली देशी शराब (प्रति पीस 200 एमएल), कुल मात्रा 09 लीटर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शर्मा मुसहर, पिता विश्वनाथ, निवासी ग्राम जमुनिया, थाना भीतहा, जिला पश्चिम चंपारण के रूप में हुई है।
इस संबंध में भीतहा थाना अध्यक्ष अभिलाष कुमार ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया। बरामद शराब को जब्त कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई है।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में भीतहा थाना कांड संख्या 05/2026 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में बगहा न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!