Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास आगरा मंडल की पहल: बृज नगर स्टेशन पर एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर,23...

आगरा मंडल की पहल: बृज नगर स्टेशन पर एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर,23 लाभार्थियों को जांच, परामर्श व स्वास्थ्य जागरूकता!

0
27

रमेश ठाकुर
रामनगर – नरकटियागंज प०चम्पारण(बिहार)
15-01-2026

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर प्रसाद के मार्गदर्शन में आगरा मंडल द्वारा यात्रियों तथा रेल कर्मचारियों के स्वास्थ्य संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न स्टेशनों पर नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार, 14 जनवरी 2026 को बृज नगर रेलवे स्टेशन पर एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।
वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवंतिका की उपस्थिति में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्र में कार्यरत रेल कर्मचारियों, उनके परिवारजनों तथा यात्रा के दौरान स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों को मौके पर ही आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराना था। शिविर में कुल 23 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का लाभ उठाया।
आगरा मंडल की चिकित्सकीय टीम द्वारा लाभार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्वच्छता तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव एवं कार्यस्थल पर अपनाई जाने वाली स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई।
इस स्वास्थ्य शिविर से रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को प्रत्यक्ष लाभ मिला, जिस पर उन्होंने रेल प्रशासन एवं मंडल चिकित्सालय, आगरा के प्रति आभार व्यक्त किया। आगरा मंडल द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिविरों के आयोजन की योजना बनाई गई है, ताकि कर्मचारियों, उनके परिवारजनों एवं यात्रियों तक स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर पहुंच सुनिश्चित की जा सके।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवंतिका, सीएमपी डॉ. सौरव एवं लोकेश सैनी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!