Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास भाजपा जिला कार्यालय में VB-G RAM G अधिनियम 2025 पर कार्यशाला आयोजित

भाजपा जिला कार्यालय में VB-G RAM G अधिनियम 2025 पर कार्यशाला आयोजित

0
15

बिहार के सिवान से पंकज सिंह की रिपोर्ट

चाप ढाला स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आज VB-G RAM G अधिनियम 2025 के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य नए अधिनियम की रूपरेखा, इसके लाभ और ग्रामीण रोजगार व्यवस्था में होने वाले सुधारों की जानकारी कार्यकर्ताओं को देना था।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि गोपालगंज के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं बेतिया लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय मनरेगा में खराब गुणवत्ता, गहरी अनियमितता और व्यापक भ्रष्टाचार व्याप्त था। नकली व डुप्लीकेट जॉब कार्ड के जरिए बड़े पैमाने पर धन की निकासी होती थी। डिजिटल तकनीक का प्रभावी उपयोग न होने के कारण फर्जी लाभार्थियों और वित्तीय गड़बड़ियों पर रोक नहीं लग पाई थी।
भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि VB-G RAM G अधिनियम 2025 का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुनिश्चित और बेहतर आजीविका सुरक्षा प्रदान करना, टिकाऊ एवं उच्च गुणवत्ता वाली ग्रामीण संपत्तियों का सृजन करना तथा तकनीक आधारित पारदर्शिता के माध्यम से भ्रष्टाचार को समाप्त करना है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत रोजगार की गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है, जो श्रमिकों के हित में एक बड़ा कदम है।
दरौंदा के विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ने कहा कि बुआई और कटाई के मौसम में किसानों को श्रमिकों की कमी का सामना करना पड़ता था, जिससे कृषि कार्य प्रभावित होता था। इसी संतुलन को बनाए रखने के लिए सरकार ने वर्ष के 60 कृषि दिवसों में श्रमिकों के लिए कृषि कार्य विराम की व्यवस्था की है। साथ ही श्रमिकों के वेतन का भुगतान एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य किया गया है, और दो सप्ताह से अधिक देरी होने पर मुआवजे का प्रावधान भी किया गया है।
भाजपा के प्रदेश मंत्री नंद प्रसाद चौहान ने कहा कि बायोमेट्रिक सत्यापन, स्थान आधारित जांच, सिविल डिजिटल भुगतान, एआई आधारित निगरानी और सार्वजनिक जानकारी की व्यवस्था से यह अधिनियम पूरी तरह पारदर्शी बनता है। इससे फर्जी लाभार्थियों, फर्जी कार्यों और धन की हेराफेरी की संभावना लगभग समाप्त हो जाएगी।
जिला प्रभारी लाल बाबू कुशवाहा ने कहा कि VB-G RAM G अधिनियम 2025 भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की ओर अग्रसर करने में ग्रामीण भारत को एक सक्रिय भागीदार के रूप में स्थापित करता है।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री हरेंद्र सिंह कुशवाहा ने किया। कार्यशाला में नागरिक परिषद के सचिव राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, संजय पांडे, शंभू प्रसाद, अनुराधा गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, मुकेश सिंह कुशवाहा, चंद्र विजय प्रकाश यादव उर्फ हैप्पी यादव, सत्यम सिंह, सोनू, देवेंद्र गुप्ता, कुंदन कुमार सिंह सहित सिवान भाजपा मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!