शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा दो के अंचल कार्यालय अंचलाधिकारी वसीम अकरम ने बुधवार को अपने कार्यालय में भूमि से संबंधित मामलों की सुनवाई की। जिसमें दाखिल खारिज, जमाबंदी, परिमार्जन,भूमि विवाद आदि मामलों को सुना। सीओ वसीम अकरम ने भूमि से संबंधित मामलों को लेकर हल्का कर्मियों को दिशा निर्देश दिया की भूमि से संबंधित मामलों की जांच कर अपनी रिपोर्ट कार्यालय में जमा करें। सथी ही लंबित मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करने का निर्देश हल्का कर्मियों को दिया। अन्यथा विभागीय कार्रवाई करने की बात भी कही। सीओ ने बताया कि भूमि से संबंधित कई सारे मामले हैं जिनको लेकर लोगों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी थाना में लगने वाले जनता दरबार के माध्यम से अपना आवेदन जमा कराये। जिसमें भूमि से संबंधित मामलों का विभागीय जांच उपरांत लोगों के भूमि से संबंधित मामलों का निष्पादन किया जाएगा।






