विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
नवागत बगहा पुलिस अधीक्षक श्री रामानंद कौशल ने विधिवत रूप से पुलिस अधीक्षक बगहा के पद का औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के अवसर पर उन्हें सुसज्जित पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया, जिसमें अनुशासित एवं सम्मानपूर्ण सलामी दी गई।
पुलिस जिला बगहा में आगमन के पश्चात श्री कौशल ने पुलिस कार्यालय में पदभार संभाला। इस अवसर पर जिले के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

पदभार ग्रहण के बाद पुलिस अधीक्षक महोदय ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिले की विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराध नियंत्रण पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं न्यायसंगत निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कानून-व्यवस्था को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।






