Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home Uncategorized विजयीपुर प्रखंड के बेलवा पंचायत में पैक्स की मनमानी का आरोप

विजयीपुर प्रखंड के बेलवा पंचायत में पैक्स की मनमानी का आरोप

0
9


वास्तविक किसान दर-दर भटकने को मजबूर
विजयीपुर प्रखंड के बेलवा पंचायत में पैक्स के माध्यम से धान खरीद को लेकर एक बार फिर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। हैरानी की बात यह है कि शिकायतों के बावजूद अब तक किसी भी अधिकारी द्वारा मामले की जांच नहीं की गई है।
खजुहां कला गांव के किसान जेम्वन्त शर्मा सहित अन्य किसानों का आरोप है कि पैक्स अध्यक्ष और बीसीओ (B.C.O.) की मिलीभगत से वास्तविक किसानों से धान की खरीद नहीं की जा रही है। किसानों का कहना है कि पैक्स अध्यक्ष सोनू पांडेय द्वारा कागजों में मनमाने ढंग से धान की खरीद दिखा दी जा रही है, जबकि जिन किसानों ने वास्तव में धान की खेती की है, उन्हें खरीद केंद्र से निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
पीड़ित किसानों ने बताया कि जब इस संबंध में पैक्स अध्यक्ष से बात की गई तो उन्होंने धान लेने से साफ इनकार कर दिया। इस स्थिति से किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है और वे आर्थिक संकट का सामना करने को मजबूर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!