विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बेतिया के माननीय न्यायालय से प्राप्त इश्तेहार के निष्पादन के क्रम में बुधवार को बेतिया मुफस्सिल थाना कांड संख्या 111/24 के अप्राथमिकी अभियुक्त निखिल सिंह के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियुक्त निखिल सिंह, पिता विजय सिंह, निवासी कोइरी टोला, थाना नगर बेतिया के आवास पर पुलिस द्वारा विधिवत डुगडुगी बजाकर स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में इश्तेहार चिपकाया गया।
इस दौरान पुलिस ने सार्वजनिक रूप से घोषणा करते हुए अभियुक्त को शीघ्र आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर आत्मसमर्पण नहीं किया गया, तो विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के घर की कुर्की की जाएगी।
पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि फरार अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय के आदेशानुसार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है और कानून से बचने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।






