Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास डाकघर परिसर में दो विशालकाय पेड़ कभी भी हादसे का कारण बन...

डाकघर परिसर में दो विशालकाय पेड़ कभी भी हादसे का कारण बन सकता है

0
51

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र में स्थित डाक घर परिसर मे दो विशालकाय पेड़ कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। पोस्टमास्टर हेमनारायन प्रसाद ने बताया की एक सखुआ और दूसरा सगोन का विशालकाय पेड़ है जो पूरी तरह से सुख चुका है और हल्के हवा के झोंके से हिलता डुलता है। इस पेड़ की शाखा टूट टूट कर कभी कभी गिरता भी रहता है।

पेड़ की जद मे पोस्ट ऑफिस भवन आ रहा है, इसलिए हादसा कभी भी हो सकता है,इस पेड़ को काटना आवश्यक है। पोस्टमास्टर हेमनारायन प्रसाद ने बताया की चुकी पोस्ट ऑफिस भवन जलसंसाधन विभाग की प्रॉपर्टी है और पेड़ का मामला वन विभाग के अंतर्गत पड़ता है इसलिए पेड़ काटवाने के लिए जलसंसाधन विभाग और वन विभाग दोनों ही विभाग को चिठ्ठी लिख रहा हुँ। ताकि समय रहते हादसे को टाला जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!