अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण
मझौलिया, स्वामी विवेकानंद के 163वें जयंती पर विद्दार्थी परिषद् के कार्यकार्त्तओ ने प्रखंड अंतर्गत अहवर कुड़िया वार्ड नं.-07 के व्यवहरिया प्राथमिक विद्दालय में पौधारोपण किया। क्रार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभाविप के मीडिया प्रभारी राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि स्वामी जी एक आध्यात्मिक गुरू थे यह दिन आध्यात्मिकता, राष्ट्रवाद और वेदांत दर्शन को पश्चिमी दुनिया तक ले जाने में उनके योगदान को याद करने का दिन है।

वही दिपू कुशवाहा तथा दिपरंजन चौरसिया ने कहा कि विवेकानंद जी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। विद्दालय के समस्त शिक्षकगण इस पहल का सराहना किया। कार्यक्रम में उपस्थित लड्डू पासवान, श्यामबाबू कुमार, नीखिल कुमार, हरेराम कुमार,अंकू पटेल सहित इत्यादि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।






