Wednesday, March 18, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पीएम आवास योजना को लेकर विवाद, मुखिया पर वार्ड सदस्य से मारपीट...

पीएम आवास योजना को लेकर विवाद, मुखिया पर वार्ड सदस्य से मारपीट का आरोप

1
108

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण बिहार


बगहा (पश्चिम चंपारण) में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कथित अवैध वसूली का विरोध करना एक वार्ड सदस्य को भारी पड़ गया। आरोप है कि पंचायत मुखिया ने वार्ड सदस्य को जूते से पीट दिया। इस घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है, जबकि घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पीड़ित वार्ड सदस्य नन्हे साह ने भैरोगंज थाने में लिखित आवेदन देकर पंचायत मुखिया बृजेश राम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आवेदन में नन्हे साह ने कहा है कि पीएम आवास योजना के लाभुकों से 2000 से 2500 रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही थी। जब उन्होंने इस वसूली का विरोध किया, तो मुखिया बृजेश राम ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जूते से मारपीट की।
घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। वहीं, वायरल वीडियो में मारपीट का दृश्य होने का दावा किया जा रहा है, जिससे मामले ने तूल पकड़ लिया है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की जा रही है।
दूसरी ओर, पंचायत मुखिया बृजेश राम ने सभी आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ साजिश के तहत झूठा आरोप लगाया जा रहा है और वह किसी भी प्रकार की अवैध वसूली में शामिल नहीं हैं।
भैरोगंज थाना पुलिस ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और वायरल वीडियो सहित सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!