Saturday, March 7, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास गंडक नदी के किनारे, 155 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

गंडक नदी के किनारे, 155 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

0
48

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


बगहा , मद्यनिषेध कानून को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से बिहार पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 12 जनवरी 2026 को पुलिस जिला बगहा अंतर्गत पिपरासी थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गोडावा गंडक नदी के किनारे छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 8 पीएम ब्रांड की अंग्रेजी शराब की कुल 863 पीस बोतलें (प्रति बोतल 180 एमएल) जब्त कीं, जिसकी कुल मात्रा 155.34 लीटर आंकी गई है। पुलिस को आशंका है कि यह शराब तस्करी के उद्देश्य से नदी मार्ग के जरिए लायी गई थी और आगे अन्य इलाकों में खपाने की तैयारी थी।
कार्रवाई के बाद पिपरासी थानाध्यक्ष द्वारा संबंधित धाराओं में कांड दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इस अवैध धंधे से जुड़े तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मद्यनिषेध कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और ऐसे अभियानों को आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा। आम जनता से भी अपील की गई है कि यदि कहीं अवैध शराब के कारोबार की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को अवगत करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!