Friday, March 13, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पटेल सेवा संघ में आयोजित दही-चुड़ा भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश...

पटेल सेवा संघ में आयोजित दही-चुड़ा भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

0
30

रमेश ठाकुर – पश्चिम चंपारण,बिहार
दिनांक:- 11-01-2026

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार रविवार को दारोगा राय पथ स्थित पटेल सेवा संघ में आयोजित पारंपरिक दही-चुड़ा भोज में शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजकों की ओर से मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पटेल सेवा संघ परिसर में स्थापित भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में सौहार्द और आपसी जुड़ाव को मजबूती मिलती है।

इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री संजय कुमार झा, पटेल सेवा संघ के पदाधिकारी, आयोजक मंडल के सदस्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और उत्सवी वातावरण में संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!