Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास जिला परिषद उपाध्यक्ष पद पर दीपक कुमार निर्विरोध निर्वाचित, दिलाई गई शपथ

जिला परिषद उपाध्यक्ष पद पर दीपक कुमार निर्विरोध निर्वाचित, दिलाई गई शपथ

0
43

पंकज सिंह की रिपोर्ट

गोपालगंज। आज दिनांक 12 जनवरी 2026 को जिला पदाधिकारी श्री पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में जिला परिषद उपाध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत एकमात्र उम्मीदवार दीपक कुमार का नामांकन वैध पाए जाने के बाद उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।निर्वाचन उपरांत जिला पदाधिकारी श्री पवन कुमार सिन्हा द्वारा नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष श्री दीपक कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

शपथ ग्रहण के पश्चात जिला पदाधिकारी ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे जिला परिषद के माध्यम से जिले के विकास कार्यों को नई गति प्रदान करेंगे और जनहित में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।कार्यक्रम के दौरान पंचायती राज पदाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार,अवर निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुशांत कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष श्री अमित कुमार तथा जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। चुनाव की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिला प्रशासन द्वारा सफल आयोजन हेतु सभी सहयोगी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!