24 कांडों में 2650 लीटर शराब पुलिस ने किया था जप्त।
अंचलाधिकारी की उपस्थिति में हुई विनष्टी करण की प्रक्रिया।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
जिलाधिकारी पश्चिम चंपारण के निर्देश पर पूर्व से की गई जप्त शराब को थाना परिसर में विनिष्ट किया गया। अंचलाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि मझौलिया थाना के 24 कांडों में करीब 2650 लीटर जप्त शराब विनिष्ट किया गया। उक्त कार्रवाई जिलाधिकारी पश्चिम चंपारण के निर्देश पर किया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि जप्त देशी शराब की कुल मात्रा 224.95 लीटर ,जप्त अंग्रेजी शराब की कुल मात्रा 5.58 लीटर ,जप्त स्प्रीट की कुल मात्रा 2397 लीटर शामिल है।
उन्होंने बताया कि जप्त 24 कांडों के शराब को अंचलाधिकारी राजीव रंजन की उपस्थिति में विनिष्ट किया गया।पुलिस निरीक्षक अवनीश कुमार ने बताया कि पिछले दिनों प्लास्टिक के बाल्टी में डीजल , मोबिल के नाम पर स्प्रीट एक ट्रक पकड़ाया था ।जिसमें प्राथमिकी दर्ज की गई थी।जिसका कांड संख्या 923/25 है। साथ ही अन्य मामले में भी शराब जप्त हुआ था उसे भी विनिष्ट किया गया।






