Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सिवान में ट्रैफिक नियमों का सख्त पालन, गोपालगंज मोड़ पर चला विशेष...

सिवान में ट्रैफिक नियमों का सख्त पालन, गोपालगंज मोड़ पर चला विशेष वाहन जांच अभियान

0
59

बिहार के सिवान से पंकज सिंह की रिपोर्ट


सिवान जिला क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर यातायात नियमों के सख्त पालन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में सिवान स्थित गोपालगंज मोड़ पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ट्रैफिक थाना प्रभारी के साथ-साथ अन्य वरीय एवं कनिष्ठ पुलिस पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और स्वयं जांच की निगरानी करते नजर आए।
जांच अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर रोका गया और उन्हें नियमों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में बताया कि अब हेलमेट पहनना केवल सलाह नहीं बल्कि अनिवार्य नियम है। यह निर्देश सिवान के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी किया गया है, जिसका सख्ती से पालन कराया जाएगा।


पुलिस ने बताया कि जो भी वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें जुर्माना, चालान और आवश्यकता पड़ने पर अन्य दंडात्मक कार्रवाई भी शामिल है। जांच के दौरान कई वाहन चालकों के कागजात भी जांचे गए और नियमों का पालन न करने वालों को चेतावनी दी गई।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि सिवान जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। हेलमेट पहनने से न केवल चालक की जान सुरक्षित रहती है, बल्कि गंभीर चोटों से भी बचाव होता है। अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की कि वे पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करें।
स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस कदम का स्वागत किया है और कहा कि सख्ती होने से लोगों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। आने वाले दिनों में जिले के अन्य चौक-चौराहों पर भी इसी तरह का सघन वाहन जांच अभियान चलाए जाने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!