विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा। भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ की बगहा पुलिस जिला इकाई का गठन वरिष्ठ पत्रकार प्रो. अरविन्द नाथ तिवारी के आवास पर आयोजित एक गरिमामय बैठक में किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिलाध्यक्ष शैलेश उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहे। बगहा पुलिस जिला क्षेत्र के सैकड़ों पत्रकारों की सहभागिता से आयोजन गौरवशाली बन गया।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें प्रो. अरविन्द नाथ तिवारी को प्रमंडल अध्यक्ष, इजरायल अंसारी को जिलाध्यक्ष, अधिवक्ता सह पत्रकार चंद्रभूषण शांडिल्य को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष तथा तूफानी चौधरी, उमेश दुबे, राजीव रंजन और चंद्र प्रकाश आर्य को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।

वहीं मुरारी शरण तिवारी, नरेंद्र पाण्डेय एवं हरेंद्र यादव को महामंत्री पद का दायित्व सौंपा गया। इसके अतिरिक्त अन्य पदों पर भी योग्य पत्रकारों का चयन किया गया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश से आए प्रतिनिधिमंडल में दुर्गेश मिश्र, श्रीप्रकाश तिवारी, प्रदूमन दुबे, मनोज मिश्र, कृष्ण मोहन पांडेय, हरीशंकर चौबे एवं दुर्गा दयाल तिवारी शामिल थे। सभी अतिथियों ने संगठन को मजबूत बनाने और ग्रामीण पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर बल दिया।
इस अवसर पर पत्रकार माधवेंद्र पांडेय, विवेक पांडेय, संजय पांडेय, अमन यादव, इमरान अजीज, विवेक सिंह, निर्भय कुमार, अभ्य पांडेय, दिलीप दुबे, नीरज मिश्र, संजीव तिवारी, शिवा तिवारी, मो. शमशाद, कौशल कुमार, रवीश मिश्र, राजेश बैठा, पंचानंद सिंह, हरेंद्र यादव, उपेंद्र शुक्ला, विजय कुमार शर्मा, विंदेश्वर कुमार, संदीप चित्रांश, अमर नाथ पांडेय, मुकेश नाथ तिवारी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया और संगठन को सशक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।






