Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ द्वारा जिला स्तरीय सदस्यता अभियान संपन्न।

किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ द्वारा जिला स्तरीय सदस्यता अभियान संपन्न।

0
34

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

जिले में आज किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विमलेंदु सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान में विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम में पिपरासी प्रखंड अध्यक्ष गुलाब चौहान, मधुबनी प्रखंड अध्यक्ष रमेश यादव, भीतहा प्रखंड अध्यक्ष आकाश राय, ठकराहा प्रखंड अध्यक्ष संदीप तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इनके साथ प्रदीप पांडे, वीरेंद्र तिवारी, इंद्रेश चौहान, शंभू पटेल, कमलेश चौहान, सत्येंद्र सिंह, उमेश चौहान, मनोज चौहान, राधेश्याम यादव, संतोष यादव एवं जगदेव यादव ने भी अभियान में सहयोग किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विमलेंदु सिंह ने संगठन को मजबूत करने और किसानों को सहकारिता से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि सदस्यता अभियान से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। कार्यक्रम का सफल संचालन धनंजय पांडे ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!