वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल से भटक कर रिहायशी इलाके में बाघ व तेंदुआ का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन जंगल से निकलकर चहल कदमी करते हुए बाघ एवं तेंदुआ वनवर्ती गांव में घुसकर वहां के पालतू पशुओं का शिकार कर रहा है। जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। इसी क्रम में वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा के समीप चरघरिया निवासी बृजबिहारी शाह के पशु सेड मे सुबह के तीन बजे घुसकर बाघ ने व्यस्क गाय को मौत के घाट उतार दिया है। बृजबिहारी शाह ने बताया की सुबह जब पशुशेड मे मवेशियों के रैघाने की आवाज सुनकर गया तो वहां का हृदयविदारक दृश्य देखकर आँखों मे आंसू आ गए। गाय बाघ के हमले मे मरी पड़ी थी। खबर की जानकारी मिलते ही गांव के लोग घटना स्थल पर पहुँच गए और वन विभाग के प्रति रोष व्यक्त करने लगे। बतादे की वाल्मीकिनगर वीटीआर के वनों से घिरा क्षेत्र है जहां बफर और सेंचुरी एरिये के बीच किसी भी तरह के बाड नहीं लगाए गए है। जिस वजह से जंगली जानवर बेरोक टोक रिहायशी इलाके मे चले आते हैं।






