Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित, अपराध नियंत्रण को लेकर...

पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित, अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश

0
24

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


बेतिया (पश्चिम चम्पारण)। जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस सभागार, पुलिस केंद्र बेतिया में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक पश्चिम चम्पारण, बेतिया श्री डॉ० शौर्य सुमन (भा०पु०से०) ने की।
अपराध गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), पुलिस उपाधीक्षक (ट्रैफिक), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सहित सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक एवं जिले के सभी थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।


गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, साइबर क्राइम डीएसपी एवं अंचल पुलिस निरीक्षकों को कांडों के पर्यवेक्षण में पूर्व की अपेक्षा और अधिक तेजी लाने का निर्देश दिया। वहीं सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गश्ती दल को अधिक क्षेत्र भ्रमण कराने, रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाने तथा रात में विशेष चौकसी बरतने के आदेश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर जिले में सतत वाहन जांच अभियान चलाने, वाहन चोरी के मामलों में शीघ्र उद्भेदन करने तथा अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देने पर बल दिया। साथ ही सभी थानाध्यक्षों को शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज करने का निर्देश दिया गया।


इसके अतिरिक्त सूचना का अधिकार, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन, सर्विलांस प्रोसीडिंग, माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त आवेदनों तथा जनशिकायतों से संबंधित मामलों की त्वरित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिले में विभिन्न कांडों में संलिप्त वांछित अपराधियों, जिनके विरुद्ध वारंट निर्गत है, उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का सख्त आदेश भी दिया गया।
अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश देते हुए पुलिसिंग को और अधिक जनोन्मुखी बनाने पर जोर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!