विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज मधुबनी के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने नारायणी के तट पर 5,100 कन्याओं द्वारा कलश यात्रा सकुशल संपन्न होने पर शुभकामनाएं निवेदित करते हुए कहा कि विगत दो दशक से विष्णु महायज्ञ ,यज्ञसमिति द्वारा कराया जाता है। जो 10 जनवरी को शुरू होकर 18 जनवरी तक अनवरत जारी रहेगा। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ खासकर बच्चे एवं युवा उत्साह पूर्वक भाग लिए निबीअहवा ,रंग ललही सहित लगभग 7 किलोमीटर की पैदल यात्रा जय श्री राम, हरे राम के संकीर्तन के साथ संपन्न हुई।

इस अवसर पर ठाकुर इंद्रासन सिंह, विकास कुमार सिंह, संजय कुमार बैठा, शंभू यादव, भरत प्रसाद, शैलेंद्र मोहन पांडेय,रौनक पांडेय, ओम प्रकाश गुप्ता, सुरेश गुप्ता,महेश ठाकुर, महातम यादव, मुखिया राकेश चौधरी, एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, पत्रकार सहित हजारों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। घोड़े, हाथी, ऊंट और गाजे-बाजे के साथ यज्ञ समिति के लोग सक्रिय रहे।






