बिहार के सिवान से पंकज सिंह की रिपोर्ट
दरौंदा विधानसभा क्षेत्र के विधायक करनजीत सिंह उर्फ विकास सिंह का जन्मदिन आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार तिवारी के जिला अध्यक्ष पद पर एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने की खुशी भी मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जन्मदिन एवं कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में केक काटकर दोनों नेताओं को शुभकामनाएं दी गईं। वक्ताओं ने विधायक करनजीत सिंह के जनहित में किए गए कार्यों की सराहना की तथा जिला अध्यक्ष राहुल कुमार तिवारी के नेतृत्व में संगठन की मजबूती और सक्रियता को उल्लेखनीय बताया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुटता और उत्साह के साथ संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया। नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी जनसेवा, विकास और संगठन विस्तार के कार्यों को और गति देगी। पूरे आयोजन में उत्सव और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बना रहा।






