Monday, March 16, 2026
No menu items!
Google search engine
Home पॉलिटिक्स सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत बगहा में विधायक संग कार्यकताओं ने की...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत बगहा में विधायक संग कार्यकताओं ने की भव्य पूजा-अर्चना

0
24

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


बगहा, जनवरी 1026 ईस्वी में गजनी के महमूद द्वारा सोमनाथ मंदिर को ध्वस्त किए जाने की ऐतिहासिक घटना के बाद, मंदिर के पुनर्निर्माण के 1000 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में आज बगहा पक्की बवली स्थित बाबा विशंभर नाथ मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई।
कार्यक्रम में बगहा विधायक श्री राम सिंह एवं बगहा जिला अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद उर्फ अचिंत्य कुमार लल्ला ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रुद्राभिषेक किया तथा दीप प्रज्वलित कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।


इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय पांडे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र नाथ तिवारी, सतीश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रितु जायसवाल, हृदयानंद दुबे, जिला महामंत्री सुजीत चौरसिया, जिला मंत्री नागेंद्र साहनी, जिला प्रवक्ता विजय साहू, जिला कार्यालय मंत्री अमित पांडे, दीपक गुप्ता, प्रभात माली, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि रंजन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विशाल पांडे, नगर मंडल अध्यक्ष राजन गुप्ता, नमो ऐप जिला संयोजक आयुष पांडे, युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष अमन सिंह, विक्की पांडे, बासु शुक्ला, अंशुमान भरद्वाज सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे भारतीय सांस्कृतिक स्वाभिमान और आस्था का प्रतीक बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!