Friday, March 13, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास युवा उत्सव–2026: बिहार के चयनित प्रतिभागियों का हुआ सम्मान

युवा उत्सव–2026: बिहार के चयनित प्रतिभागियों का हुआ सम्मान

0
76

रमेश ठाकुर – पश्चिम चंपारण,बिहार
दिनांक:- 07-01-2026

29वें राष्ट्रीय युवा उत्सव–2026 के अंतर्गत बिहार राज्य से चयनित प्रतिभागियों के सम्मान में कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार द्वारा बुधवार को बिहार ललित कला अकादमी स्थित बहुउद्देशीय सांस्कृतिक परिसर के कन्सर्ट हॉल में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समारोह का शुभारंभ अपराह्न 4 बजे कला एवं संस्कृति मंत्री श्री अरुण शंकर प्रसाद के आगमन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित चयनित युवाओं को संबोधित करते हुए मंत्री श्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि आप सभी एक लाख युवाओं में से चयनित होकर यहाँ पहुँचे हैं, यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने प्रतिभागियों से पूरे समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ राष्ट्रीय मंच पर बिहार का प्रतिनिधित्व करने का आह्वान करते हुए कहा कि पुरस्कार जीतकर लौटें और बिहार का नाम रोशन करें।कार्यक्रम में कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव श्री प्रणव कुमार ने चयनित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व करना गर्व का विषय है। यह सफलता युवाओं की प्रतिभा, कठिन परिश्रम और अनुशासन का परिणाम है। समारोह के दौरान चयनित प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। दिल्ली जाने वाली प्रतिभागियों में शामिल मेघा रानी ने विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस अवसर का पूर्ण उपयोग कर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्य निदेशालय की निदेशक श्रीमती रूबी तथा संयुक्त सचिव श्री महमूद आलम की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।समारोह के अंत में विभाग की उप सचिव सुश्री कहकशां द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात मंत्री श्री अरुण शंकर प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!