Saturday, March 7, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास डूबा घाट के लाल ने देश के लिए दिया सर्वोच्च बलिदान

डूबा घाट के लाल ने देश के लिए दिया सर्वोच्च बलिदान

0
50

सीआरपीएफ जवान रविंद्र कुमार दुबे जम्मू-कश्मीर में शहीद

बिहार के सिवान से पंकज सिंह की रिपोर्ट

सिवान। डूबा घाट एक बार फिर वीर सपूत के बलिदान का साक्षी बना। ग्राम डूबा, थाना दरौली, जिला सिवान निवासी सीआरपीएफ जवान रविंद्र कुमार दुबे ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। शहीद रविंद्र कुमार दुबे, पिता राम सागर दुबे, सीआरपीएफ में कार्यरत थे और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में थी।

ड्यूटी के दौरान आतंक प्रभावित क्षेत्र में देश की सुरक्षा करते हुए वे वीरगति को प्राप्त हो गए। जैसे ही शहादत की सूचना गांव और जिले में पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों की आंखें नम हैं।

गांव में पसरा मातम, हर आंख नम

शहीद की खबर मिलते ही गांव डूबा में लोगों की भीड़ जुटने लगी। हर कोई अपने वीर सपूत को याद कर गर्व और गम दोनों भावनाओं से भर उठा। ग्रामीणों ने कहा कि रविंद्र कुमार दुबे शुरू से ही देश सेवा के प्रति समर्पित थे और उन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए प्राण न्योछावर कर दिए।

शहीद के परिवार को सहायता की मांग

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने केंद्र व राज्य सरकार से शहीद के परिवार को समुचित मुआवजा, सरकारी सम्मान एवं एक सदस्य को रोजगार देने की मांग की है। शहीद रविंद्र कुमार दुबे का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश को ऐसे वीर जवानों पर गर्व है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!