छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण संवर्धन का लिया संकल्प
विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
(सुपौल) -हंस वाहिनी विद्यासागर विद्यालय का 39 वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षक गण, अभिभावकगण एवं छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण संवर्धन का संकल्प लिया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन और संस्कार की निरंतर यात्रा पर चर्चा की गई। विदित हो कि इस विद्यालय के कई छात्र और कई छात्राएं विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी अच्छे पदों पर जाकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित कर रही हैं। विद्यालय के शिक्षक सूरज पांडे ने बताया कि ज्ञान दान महादान है। जिसके जीवन में गुरु नहीं होता, उसका जीवन शुरू नहीं होता। गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काको लागू पांय, बलिहारी गुरु आपने जिन गोविंद दियो बताय। दोहा के माध्यम से गुरुदेव की महानता बतलाई गई। इस खुशी के अवसर को गुरुजन अभिभावकगण एवं छात्र-छात्राओं ने मिलकर सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर संस्थापक राम प्रकाश साहू, शिक्षक सूरज पांडे ,सुमित कुमार, अभिराम कुमार, निरंजन कुमार एवं आशीष कुमार ने शिक्षक, शिक्षा और शिक्षण विषय पर अपने अनमोल विचारों को प्रस्तुत किया।अभिभावक गण ने संयुक्त रूप से कहा कि लगभग चार दशक से इस विद्यालय का संचालन हो रहा है। जिसके माध्यम से बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इस क्षेत्र के लिए यह गर्व की बात है। बिहार के युवा समाज सेवी संगीत आनंद ने शैक्षणिक योगदान के लिए विद्यालय की सराहना की।






