Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पूर्व प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह के निधन से शिक्षा जगत में शोक की...

पूर्व प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह के निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर -पं-भरत उपाध्याय

0
54

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


मधुबनी, बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज मधुबनी के पूर्व प्राचार्य ने भितहा प्रखंड स्थित अजयनगर रेड़हा के पूर्व प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह जी के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि, जयप्रकाश बाबू का देहावसान कल कलकत्ता स्थित उनके पुत्र के निवास पर हो गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र अमेरिका में हैं।
जयप्रकाश जी ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर को अपनी शरीर दान कर दिया था। अतः उनका अंतिम संस्कार पुतला बनाकर किया जायेगा।
इस दु:खद समाचार से शिक्षा जगत सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। शंभू दयाल सिंह, रामाधार सिंह, पंडित राम वचन त्रिपाठी, संतोष कुमार त्रिपाठी, अमरेंद्र पाण्डेय, विपिन बिहारी तिवारी ,सभी शोकाकुल शिक्षक गण ने अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!