Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास धान अधिप्राप्ति की जांच, पैक्स गोदामों का किया गया निरीक्षण

धान अधिप्राप्ति की जांच, पैक्स गोदामों का किया गया निरीक्षण

0
22

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


बगहा। धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 08 जनवरी 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी श्री पुरन शर्मा (BCO, बगहा–1) द्वारा नड्डा एवं भैंसही पाडरखाप पैक्स के गोदामों का निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की जांच एवं भौतिक सत्यापन में यह पाया गया कि नड्डा पैक्स द्वारा कुल 259.7 मीट्रिक टन तथा भैंसही पाडरखाप पैक्स द्वारा 216.5 मीट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति कर उसे सुरक्षित रूप से गोदाम में भंडारित किया गया है।


अधिकारियों ने धान की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था तथा क्रय से संबंधित सभी अभिलेखों की गहन समीक्षा की। इस क्रम में पैक्स प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया सुचारु एवं नियमों के अनुरूप संचालित हो सके।


प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगे भी नियमित निरीक्षण के माध्यम से अधिप्राप्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!